ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चीन में रह रहे भारतवंशियों ने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपये दिए
By Deshwani | Publish Date: 1/9/2018 4:32:12 PM
चीन में रह रहे भारतवंशियों ने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपये दिए

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने शनिवार (31 अगस्त) को बताया कि चीन में रह रहे भारतीय प्रवासियों से उन्होंने केरल बाढ़ राहत के लिए 32.13 लाख रुपये जमा किए हैं। उन्होंने एक ट्वीट में बताया कि वह इस राशि को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को सौपेंगे। 

अल्फोंस ने ट्वीट किया, 'केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए चीन के शंघाई में भारतीयों से 32.13 लाख रुपये जमा किए। चीन से लौटकर मुख्यमंत्री को चेक सौंपा जाएगा।' मंत्री ने चीन में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और महावाणिज्य दूत को बाढ़ पीड़ितों के प्रति मानवीय भावना दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया है। अल्फोंस चीन के दौरे पर हैं। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग, वुहान और शंघाई में रोड शो किया। 

आपको बता दें, केरल ने इस सदी की भयानक त्रासदी को झेला है। इस त्रासदी में 483 लोगों की जान चली गई और हजारों परिवार बेघर हो गए। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि बाढ़ आपदा में 483 लोगों ने अपनी जान गंवाई और बाढ़ से हुए नुकसान का अनुमान हमारे राज्य के वार्षिक परिव्यय से कहीं अधिक है। आपदा पर चर्चा के लिए बुलाए एक दिवसीय विशेष सत्र में बहस की शुरुआत करते हुए विजयन ने कहा कि 14 लोग अभी भी लापता हैं हालांकि बाढ़ का पानी राज्य के लगभग सभी हिस्सों में कम हो गया है। ना दिखाने के लिए शुक्रिया अदा किया है। अल्फोंस चीन के दौरे पर हैं। उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बीजिंग, वुहान और शंघाई में रोड शो किया। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS