ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
चीन ब्रह्मपुत्र नदी में छोड़ेगा पानी, कई राज्यों में बाढ़ का खतरा, हाई अलर्ट
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2018 11:49:09 AM
चीन ब्रह्मपुत्र नदी में छोड़ेगा पानी, कई राज्यों में बाढ़ का खतरा, हाई अलर्ट

नई दिल्ली। चीन ने एक अलर्ट जारी करते हुए भारत से कहा है कि उनके देश में तेज बारीश हो रही है, जिसके चलते वह ब्रह्मपुत्र नदी में पानी छोड़ सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी में पानी छोड़े जाने से भारत के असम व अरूणाचल प्रेदश में बाढ़ के हालात बन सकते है। वहीं चीन की ओर से अलर्ट जारी किए जाने के बाद भारत सरकार ने असम के सभी अफसरों को जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के आदेश दिए है।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक चीन में 150 साल के इतिहास में सांगपो नदी ने अप्रत्याशित रूप दिखाया है। इसीलिए चीन ने खतरे की जानकारी भारत के साथ साझा की है। सांसद ईरिंग ने बताया है कि चीन में भारी बारिश के चलते सांगपो नदी में बाढ़ आ गई है। इस सूचना को प्रदेश प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। चीन सरकार की बुधवार को आई रिपोर्ट के अनुसार सांगपो में 9020 क्यूमेक (क्यूबिक मीटर प्रति सेकेंड) पानी छोड़ा गया है जो कुछ ही दिनों में अरुणाचल प्रदेश और उसके बाद असम पहुंच जाएगा।

 

जानकारी के मुताबिक इस साल यह पहली बार है, जब चीन ने भारत के साथ नदी का ब्योरा साझा करना शुरू किया है। चीन 15 मई से ब्यौरा साझा करना शुरू किया था, जबकि सतलुज नदी से संबंधित ब्योरा एक जून से साझा करना शुरू किया। दोनों पक्षों द्वारा इस साल मार्च में मुद्दे पर वार्ता के बाद ब्योरा साझा करने की शुरुआत हुई। पिछले साल चीन ने कहा था कि बाढ़ की वजह से पानी एकत्र करने वाले स्थल नष्ट हो गये। यह ऐसे समय हुआ था, जब मानसून के दौरान भारत और चीन के बीच  73 दिन तक डोकलाम गतिरोध चला था।

 

आपको बता दें कि ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से शुरू होती है और फिर अरुणाचल प्रदेश पहुंचती है, जहां इसे सियांग कहा जाता है। इसके बाद यह असम पहुंचकर ब्रह्मपुत्र हो जाती है तथा फिर बांग्लादेश के जरिये बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS