ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
यशवंत सिन्हा का आरोप : कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देश में मौजूद आपातकाल जैसे हालात की झलक
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 8:14:21 PM
यशवंत सिन्हा का आरोप : कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी देश में मौजूद आपातकाल जैसे हालात की झलक

 बेंगलुरु। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में मौजूदा सरकार के तहत आपातकाल जैसे हालात हैं और माओवादी संबंधों के संदेह में पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी दिखाती है कि विरोध की कोई भी आवाज सुरक्षित नहीं है। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को जो हुआ, वह बोलने और प्रेस की आजादी पर हमले का अहम उदाहरण है।

 
पुणे पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों में कुछ प्रमुख कार्यकर्ताओं के घरों पर छापे मारे और माओवादी संबंधों के शक में उनमें से कम से कम पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। यह छापे पिछले साल 31 दिसंबर को ‘एलगार परिषद' कार्यक्रम के दौरान पुणे के निकट कोरेगांव-भीमा गांव में दलितों और ऊंची जाति के पेशवाओं के बीच हुए संघर्ष की जांच के तहत मारे गये।
 
पूर्ववर्ती एनडीए सरकार में मंत्री रहे सिन्हा मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के कटु आलोचक हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आलोचना और विरोध के सुर को दबाने के लिए एक ‘साजिश' की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारियां दिखाती हैं कि विरोध की आवाज उठाने वाले लोग सुरक्षित नहीं हैं और विरोधी आवाज को दबाने के कई तरीके हैं।
 
सिन्हा ने कहा कि पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी स्पष्ट रूप से यह दिखाती है कि देश में मौजूदा केंद्र सरकार के तहत भारत में आपातकाल जैसे हालात हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में अदालतों द्वारा कई ‘दुर्भाग्यपूर्ण फैसले' पारित हुए हैं, उनमें से सबसे नया है मीडिया को विरोध की खबरों के प्रकाशन से रोकना। उन्होंने कहा कि कई तरीके हैं, जिससे किसी को चुप कराया जा सकता है।
 
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि मैं मानहानि के मामलों के बारे में जिक्र किया। यह मेरे खिलाफ भी दायर किया जा सकता है। सरकार के द्वारा नहीं, बल्कि किसी निजी पक्ष द्वारा जो इस मामले में शामिल हो और फिर मैं अपने बचाव के लिए अदालतों के चक्कर लगाता रहूंगा।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS