ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 3:23:36 PM
अगले 24 घंटे में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान,  मध्य प्रदेश, गुजरात , कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने का अनुमान है। 

 
पश्चिम-मध्य अरब सागर से मानसूनी हवाएं आने का अनुमान है इसलिए मछुआरों को समुद्र के अंदर न जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्व मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में इस दौरान सक्रिय रहा।  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम राजस्थान में मानसून कमजोर था। 
 
राजधानी के कई हिस्सों में रात से हो रही भारी बारिश के कारण हुए जल जमाव के चलते कई जगहों पर यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने दिन के दौरान और बारिश होने और आद्र्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।   
 
भारी बारिश से छत गिरी, 70 साल की बुजुर्ग की मौत
दिल्ली जयपुर हाइवे पर & किलोमीटर लंबा जाम लगा 
गुडग़ांव में जलभराव के चलते किया बंद किया फ्लाइओवर  
देवली, संगम विहार आदि में 5 फीट तक जमा हुआ पानी 
राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग तक 1 घंटे ट्रैफिक जाम।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS