राष्ट्रीय
केरल पहुंचे राहुल गांधी, सांसद शशि थरूर समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने किया स्वागत
By Deshwani | Publish Date: 28/8/2018 12:08:15 PMनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दो दिवसीय दौरे पर बाढ़ प्रभावित केरल पहुंचे। राहुल गांधी आज सुबह त्रिवेंद्रम पहुंचे, जहां पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत कई अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी आज चेंगानूर, अंगामली समेत कई अन्य इलाकों का दौरा करेंगे। इसके अलावा बुधवार को राहुल कई क्षेत्रों में पहुंचेंगे। राहुल गांधी ने केरल पहुंचते ही कई बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात भी की।
ज्ञात हो कि केरल इन दिनों सदी की सबसे बड़ी तबाही से जूझ रहा है। केरल में बाढ़ के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि तबाह हो गई है, वहीं हजारों घर भी इस बाढ़ में बर्बाद हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगातार केरल बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की अपील की है। राहुल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा था, उन्होंने कहा था कि केरल के साथ प्रधानमंत्री भेदभाव कर रहे हैं।