राष्ट्रीय
''मन की बात'' में पीएम मोदी ने संस्कृत भाषा का किया जिक्र, रक्षा बंधन की दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 26/8/2018 11:35:32 AMनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी। साथ ही उन्होंने सितंबर में आने वाले कष्ण जन्माष्टमी की भी बधाई देते हुए मटकी फोड़ पर भी चर्चा की और कहा कि इस दौरान युवक खासकर बच्चे अपना ध्यान रखें। मोदी ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा के दिन संस्कृत दिवस भी मनाया जाता है, मैं उन सभी लोगों का अभिनन्दन करता हूं, जो इस महान धरोहर को सहेजने, संवारने और जन सामान्य तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय इस बात पर गर्व करते हैं कि वैदिककाल से वर्तमान तक संस्कृत भाषा ने ज्ञान के प्रचार-प्रसार में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। इस बार मोदी के मन की बात कार्य़क्रम का यह 47वां संस्करण थे। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की जनता से रू-ब-रू होते हैं।