ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राफेल डील पर बोले पी चिदंबरम, सार्वजनिक हो कीमत
By Deshwani | Publish Date: 25/8/2018 1:50:34 PM
राफेल डील पर बोले पी चिदंबरम, सार्वजनिक हो कीमत

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने राफेल डील को गंभीर मामला बताया है। मगर मोदी सरकार ने राफेल को लेकर फ्रांस से जो समझौता किया है, उसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। उसे छिपाया जा रहा है। इसके बारे में देश को बताना चाहिए। चिदंबरम ने कहा कि हमें लगता है कि यह मामला इतना गंभीर है कि इस पर पब्लिक डिबेट और विस्तृत जांच होनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इसका जवाब देना चाहिए कि राफेल डील में रक्षा खरीद प्रक्रिया को क्यों नजरअंदाज किया गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने अपने सभी नेताओं से कहा है केंद्र सरकार में हुए राफेल डील के बारे में जनता को बताएं। कांग्रेस ने राफेल डील घोटाले के मामले में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने का भी फैसला किया है। बीते शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लंदन में कहा था कि राफेल डील में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कांग्रेस का आरोप है कि राफेल विमान सौदे में अनियमितता बरती गई है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस राफेल डील को लेकर मोदी सरकार को लगातार घेर भी रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS