ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
भारत को विदेश में बदनाम कर रहे हैं राहुल गांधी : नकवी
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2018 3:26:18 PM
भारत को विदेश में बदनाम कर रहे हैं राहुल गांधी : नकवी

नई दिल्ली। जर्मनी में राहुल गांधी के दिए बयान पर भाजपा ने पटलवार किया है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर विदेश में देश को बदनाम करने का आरोप लगाया है। मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि जिस तरह राहुल गांधी विदेश में खड़े हो कर देश को बदनाम कर रहे है उससे लगता है कि राहुल जी को सुपारी देकर देश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में तो नॉन सीरियस हैं ही ऐसी हरकतों से विदेशों में भी नॉन सीरियस हो जाएंगे।

नकवी ने कहा कि राहुल गांधी के समझना चाहिए की बैगन और बर्गर में क्या अंतर है, पिज्जा और प्याज में क्या फर्क है। जबतक वो ये नहीं समझेंगे इसी तरह की अज्ञानता की बात करते रहेंगे। लगे हाथों केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पिछले 50 महीने से 50 साल के दागी इतिहास को काम वाले इतिहास से जोड़ने की कोशिश में जुटे हैं। भारत उभरती ताकत है और  किसी देश से तुलना करने की जरूरत नहीं है।  

गौरतलब है कि बर्लिन में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मोदी सरकारऔर संघ पर जोरदार निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी और संघ देश को बांटने की राजनीति कर रही है और देश में नफरत की राजनीति फैलाई जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS