ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
आज राजनाथ सिंह अटलजी की अस्थियां लेकर पहुंचेंगे लखनऊ, गोमती तट पर करेंगे विसर्जित
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 11:15:54 AM
आज राजनाथ सिंह अटलजी की अस्थियां लेकर पहुंचेंगे लखनऊ, गोमती तट पर करेंगे विसर्जित

नई दिल्ली। आज भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ जाएंगे। राजनाथ सिंह यहां गोमती नदी के तट पर अटलजी की अस्थियां विसर्जित करेंगे। जानकारी के मुताबित 12 बजे के करीब राजनाथ सिंह अस्थि कलश लेकर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से जुलूस की शक्ल में इसे विधानभवन रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर लाया जाएगा। यहां से पार्टी व सरकार के प्रमुख चेहरों की अगुआई में पदयात्रा के साथ झूलेलाल पार्क स्थित गोमती तट पर अटल की अस्थियां लाई जाएंगी। अस्थि कलश भाजपा कार्यालय से हजरतगंज होते हुए परिवर्तन चौक और वहां से हनुमान सेतु के रास्ते झूलेलाक पार्क पहुंचेगा, जहां विशाल श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार यूपी की 18 नदियों में अटल के अस्थि कलश का कार्यकर्ताओं एवं जनता के हुजूम के बीच विसर्जन करने का कार्यक्रम तय किया गया है। इसमें 16 मंडलों के लिए अस्थि कलश लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन 22 अगस्त को लेकर आएंगे।

लखनऊ और आगरा को छोड़कर प्रदेश के बाकी 16 मंडलों की प्रमुख नदियों में अस्थि कलश के विसर्जन का कार्यक्रम 24 अगस्त को होगा। राजधानी से 23 अगस्त को मंडलों को अस्थि कलश भेजा जाएगा। इसके बाद मंडलों में शोभायात्रा व जुलूस के बाद अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS