राष्ट्रीय
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर, कल देर रात ली अंतिम सांस
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2018 11:07:33 AMनई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैय्यर का निधन हो गया है। वो 95 साल के थे। बताया जा रहा है कि कुलदीप नैयर बीते तीन दिनों से दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। काफी समय में से उनकी सेहत बहुत खराब थी। कल देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। आज दोपहर एक बजे लोधी रोड पर स्थित घाट में अंतिम संस्कार होगा।
ज्ञात हो कि कुलदीप नैयर कई किताबें लिख चुके हैं। कुलदीप भारत सरकार के प्रेस सूचना अधिकारी के पद पर कई वर्षों तक कार्य करने के बाद वे यू.एन.आई, पी.आई.बी., ‘द स्टैट्समैन', ‘इण्डियन एक्सप्रेस' के साथ लम्बे समय तक जुड़े रहे थे। वे पच्चीस वर्षों तक ‘द टाइम्स' लन्दन के संवाददाता भी रहे हैं।
23 नवंबर 2015 को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुलदीप नैय्यर को पत्रकारिता में आजीवन उपलब्धि के लिए रामनाथ गोयनका स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1990 में उन्हें ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था।