ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन
By Deshwani | Publish Date: 22/8/2018 10:01:56 AM
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का निधन

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत का आज निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कामत ने दिल्‍ली के चाणक्‍यपुरी स्थित प्राइमस अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। कामत काफी समय से बीमार चल रहे थे जिसके चलते उन्हें दिल्ली के प्राइमस अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था।

वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्‍य रह चुके हैं, साथ ही नॉर्थ वेस्‍ट मुंबई से 2014 तक सांसद भी रहे। कांग्रेस ने उन्हें गुजरात, राजस्‍थान, दादरा एवं नगर हवेली, दमन और दीव का प्रभार सौंपा था लेकिन साल 2017 में उन्होंने सभी पदों से इस्‍तीफा दे दिया। कामत ने मुंबई के आरए पोद्दार कॉलेज से स्नातक किया था। वह पेशे से वकील थे। उन्होंने 1972 में छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था। 1976 में उन्हें राष्ट्रीय छात्र संघ के मुंबई यूनिट का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। 

कामत के निधन पर कांग्रेस महासचिव और पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट पर लिखा कि पार्टी के लिए यह नुकसान है। उन्होंने लिखा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत के अचानक निधन के बारे में सुनने से गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी दिल से संवेदना। भगवान इस नुकसान को सहन करने के लिए उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS