राष्ट्रीय
बिहार के नए राज्यपाल बने लालजी टंडन, सतपाल मलिक को मिली जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2018 8:08:16 PM नई दिल्ली। बिहार के राज्यपाल सतपाल मलिक को जम्मू कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। वह एन एन वोहरा की जगह लेंगे। राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ बीजेपी नेता लालजी टंडन बिहार के राज्यपाल नियुक्त किए गये हैं। वह मलिक की जगह लेंगे।
सत्यदेव नारायण आर्य हरियाणा के नये राज्यपाल होंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की नई राज्यपाल होंगी। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेज दिया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय अब मेघालय के राज्यपाल होंगे। मेघालय के राज्यपाल गंगाप्रसाद का ट्रांसफर सिक्किम कर दिया गया है।
इस घोषणा के बाद लाल जी टंडन ने कहा, पीएम मोदी ने मुझमें विश्वास दिखाया है...मैं बिहार के विकास में अपना योगदान देने की कोशिश करूंगा। मैं राज्य के अभिभावक के तौर पर काम करूंगा। नीतीश जी मेरे पुराने दोस्त हैं। मुझे नहीं नहीं लगता कि हमारे बीच कोई समस्या उत्पन्न होगी।