ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
राजीव गांधी की जयंती आज: प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया और राहुल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2018 10:08:33 AM
राजीव गांधी की जयंती आज: प्रधानमंत्री मोदी, सोनिया और राहुल सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, राबर्ट वाड्रा समेत कई नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्र के प्रति उनके प्रयासों को हमेशा याद करते हैं। 1984 से 1989 तक प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का आज ही के दिन 1944 में जन्म हुआ था। 21 मई, 1991 को उनकी हत्या कर दी गई थी।
 
 राजीव गांधी की राजनीति में कोई रूचि नहीं थी, वे एक एयरलाइन पायलट की नौकरी करते थे लेकिन साल 1980 में छोटे भाई संजय गांधी की हवाई जहाज दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद इंदिरा गांधी ने उन्हें पार्टी की बागडोर संभालने को कहा। मां इंदिरा की इच्छा को देखते हुए राजीव ने राजनीति में एंट्री की थी।
राजीव गांधी उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने और 31 अक्टूबर, 1984 को इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की पूरी जिम्मेदारी राजीव गांधी के कंधों पर डाल दी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS