राष्ट्रीय
गुजरात तट पर पकड़ी पाकिस्तानी नौका
By Deshwani | Publish Date: 19/8/2018 6:24:46 PM अहमदाबाद। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने गुजरात तट पर अरब सागर से मछली पकडऩे वाली एक पाकिस्तानी नौका को पकड़ा है। चालक दल के नौ सदस्य नौका पर सवार थे। एक विज्ञप्ति में आज यह जानकारी दी गई है।
बयान में कहा गया है कि एक तटरक्षक जहाज ने देखा कि कल शाम अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) से भारत की ओर एक नौका आ रही है। नौका अल अशा और उस पर सवार चालक दल के नौ सदस्यों को भारतीय जल सीमा में कथित रूप से मछली पकडऩे के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि चालक दल के सदस्यों को गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले के ओखा बदंरगाह ले जाया गया जहां उन्हें स्थानीय समुद्री पुलिस के हवाले किया जा रहा है।