ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राफेल सौदे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी कांग्रेस
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2018 6:57:33 PM
राफेल सौदे पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी कांग्रेस

नई दिल्ली।  कांग्रेस ने लड़ाकू विमान राफेल के हजारों करोड़ रुपए के सौदे में भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए आज कहा कि इसके खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस के महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं की एक बैठक हुई है जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए।  

 
 
कांग्रेस नेता ने बताया कि बैठक में देश के राजनीतिक हालात पर व्यापक चर्चा की गई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रही है। राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का खेल हुआ है और‘चौकीदार अब भागीदार’ बन गए हैं। पार्टी को इसकी जानकारी देश को देनी चाहिए और जनता को इस संबंध में जागरुक करना चाहिए। 
 
 
सुरजेवाला ने बताया कि बैठक में राफेल सौदे में हु्ए भ्रष्टाचार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया। यह आंदोलन जिला स्तर से लेकर प्रांतीय स्तर तक एक महीने चलेगा और इसमें मोदी सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। पार्टी इसे एक व्यापक जन आंदोलन का रुप देगी। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के केन्द्रीय नेता, प्रभारी और महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक दल के नेता प्रत्येक जिले और प्रांत में जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि देश को राफेल घोटाले तथा मोदी सरकार के भ्रष्टाचार की सच्चाई पता चले और ये सबके सामने आए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS