ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दुनिया भर के लोगों ने दी अटलजी को श्रद्धांजलि
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 2:01:57 PM
दुनिया भर के लोगों ने दी अटलजी को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहे है। अटल आज अनंत सफर पर निकलेंगे। दिल्ली में उनके निवास पर अपने नेता को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। 93 साल की उम्र में अटल बिहारी वापेयी ने दिल्ली के एम्स में 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास छह, कृष्ण मेनन मार्ग पर रखा गया है। सुबह नौ बजे उनके पार्थिव शरीर को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय ले जाया जाएगा। उसके बाद दोपहर एक बजे बीजेपी मुख्यालय से उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी और शाम बजे स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। स्मृति स्थल जवाहर लाल नेहरू के स्मारक ‘शांति वन’और लाल बहादुर शास्त्री के ‘विजय घाट’के बीच स्थित है। पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल का अंतिम संस्कार यमुना नदी के किनारे दिसम्बर 2012 में स्मृति स्थल पर किया गया था। इस दौरान कृष्णा मेनन मार्ग से अकबर रोड, अकबर रोड से होते हुए इंडिया गेट, इंडिया गेट से तिलक मार्ग, तिलक मार्ग से आईटीओ होते हुए दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय तक उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बीजेपी मुख्यालय से अटल जी की अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे शुरू होगी और 4 बजे स्मृति स्थल पहुंचेगी। 4 बजे राष्ट्रीय समिति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज शाम 4 बजे दिल्ली के स्मृति स्थल पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अटलजी को देश ही नहीं दुनिया भर में लोग अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय जगत अटल जी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगया जा सकता है कि उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने और श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर के राजनेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंत्येष्टि में दुनियाभर के राजनेता और अधिकारी शामिल होंगे। भूटान के राजा जिग्मे नामग्याल वांग्चुक अंतिम संस्कार में भाग लेने दिल्ली पहुंच गए हैं। पाकिस्तान की तरफ से कानून मंत्री अली जाफर भी अंत्येष्टि में शामिल होंगे। नेपाल के विदेश मंत्री पीके ग्यावल, श्रीलंका के कार्यकारी विदेश मंत्री लक्ष्मण, बांग्लादेश के विदेश मंत्री अब्दुल हसन मोहम्मद अली पूर्व पीएम वाजपेयी के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS