राष्ट्रीय
अटलजी अंतिम संस्कार आज, भाजपा मुख्यालय के लिए निकला पार्थिव शरीर
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 10:05:51 AMनई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कल दिल्ली के एम्स में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली के 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। तमान बड़े नेतागण अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग वाजपेयी जी को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे से निकाली जाएगी। फिलहाल, उनका पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद दोपहर एक बजे यहां से राष्ट्रीय स्मृति स्थल तक वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। शाम चार बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।