ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
आज शाम 4 बजे पंचतत्व में विलीन होंगे अटल जी, तैयारियां पूरी
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2018 9:34:03 AM
आज शाम 4 बजे पंचतत्व में विलीन होंगे अटल जी, तैयारियां पूरी

 नई दिल्ली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का कल दिल्ली के एम्स में शाम 5 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दिल्ली के 6-ए कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास पर रखा गया है। तमान बड़े नेतागण अटल जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग वाजपेयी जी को श्रद्धांजली अर्पित कर रहे हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, राजनाथ सिंह, उद्धव ठाकरे समेत कई हस्तियों ने फूल चढ़ाकर श्रद्धांजली दी। भारत सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। आज सुबह 9 बजे वाजपेयी का पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। आज दोपहर 1 बजे स्मृतिशेष वाजपेयी की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

 

आज प्रार्थना सभा और 21 बंदूकों की सलामी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पार्थिव शरीर का आज शाम 4 बजे यमुना किनारे राजघाट के करीब राष्ट्रीय स्मृति स्थल में दाह संस्कार किया जाएगा। मालूम हो कि बीते 11 जून को अचानक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा, 'मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। यह मेरे लिए निजी क्षति है।' प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा 'मेरे लिए अटल जी का जाना पिता को खोने जैसा है। मैं जब भी उनसे मिलता था तो वह पिता की तरह मुझे गले लगाते थे। वह मां भारती के सच्चे सपूत थे अटलजी। उनके जाने से एक युग का अंत हुआ है।' मैं नि:शब्द हूं, शून्य में हूं, लेकिन भावनाओं का ज्वार उमड़ रहा है। हम सभी के श्रद्धेय अटल जी हमारे बीच नहीं रहे। अपने जीवन का प्रत्येक पल उन्होंने राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना, एक युग का अंत है।

 

बता दें कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद वाजपेयी को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया था। आपको बता दें कि वाजपेयी साल 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में लोकसभा सदस्य चुने गए थे। वह बतौर प्रधानमंत्री अपना कार्यकाल पूर्ण करने वाले पहले और अभी तक एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता थे।

 

- कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, गुलाम नबी आजाद, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्तित की।

- वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गुरुवार रात को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन (सीएमएसटी) की लाइट बंद रखी गई। 

- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने स्मृतिशेष पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने भी दिल्ली में स्मृतिशेष वाजपेयी के निवास पर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। सोनिया गांधी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से काफी दुखी हूं। हमारे राष्ट्रीय जीवन में वाजपेयी एक अत्यंत उत्कृष्ठ व्यक्तित्व थे। पूरे जीवन में वे लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े रहे और उन्होंने सांसद, केंद्रीय मंत्री या प्रधानमंत्री के रूप में सभी कार्यों में अपनी इस प्रतिबद्धता को साबित किया। 

- पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्वीट कर कहा कि भारत-पाक संबंधों में सुधार के लिए वाजपेयी के प्रयासों को हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रूप में श्री वाजपेयी ने भारत-पाक संबंधों में सुधार की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया था। अटल बिहारी वाजपेयी उपमहाद्वीप में बड़ी राजनीतिक शख्सियत थे। पाकिस्तान की सरकार उनके परिवार, भारत की सरकार और लोगों के लिए गहरा शोक जताती है। 

- दिल्ली में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के घर पर पीएम मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उन्हें श्रद्धांजलि।

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, 'पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय राजनीति की महान विभूति श्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहावसान से मुझे बहुत दुख हुआ है। विलक्षण नेतृत्व, दूरदर्शिता और अद्भुत भाषण उन्हें एक विशाल व्यक्तित्व प्रदान करते थे। उनका विराट और स्नेहिल व्यक्तित्व हमारी स्मृतियों में बसा रहेगा।'

- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अटल जी के निधन पर कहा कि 'आज भारतीय राजनीति के आकाश का ध्रुव तारा नहीं रहा। हमने अपना प्रिय राजनेता खोया। संसद में देशभक्ति की आवाज थे अटल। उनके अधूरे कामों को पूरा करना ही हमारा एकमात्र संकल्प है। कल शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।'

- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है, 'एक उत्कृष्ट वक्ता, एक प्रभावशाली कवि, एक असाधारण लोक सेवक, एक उत्कृष्ट संसद और एक महान प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी जी आधुनिक भारत के सबसे ऊंचे नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन हमारे महान देश की सेवा में बिताया। लंबे समय तक हमारा देश उनकी सेवाओं को याद रखेगा।'

- अटल जी के निधन पर लाल कृष्ण आडवाणी ने एक भावुक संदेश में कहा है कि आज मेरे पास शोक व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं, पर मेरे सबसे अच्छे मित्र थे। हम 65 सालों तक करीबी मित्र रहे।

- आज सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में आज स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की गई है। 

- अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अमेरिका, चीन, बांग्लादेश, ब्रिटेन, नेपाल और जापान ने दुख जताया है। पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी उनके निधन पर शोक जाहिर किया है।

- भारत में चीन के राजदूत लुयो झाओहुई ने ट्वीट किया, 'सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है. चीन और भारत के संबंधों को मजबूत करने में उनके अहम योगदान को हम कभी नहीं भूलेंगे।'

- चीनी राजदूत ने कहा, 'वाजपेयी ने चीन के तीन पीढ़ियों के नेताओं से मुलाकात की. साल 2003 में प्रधानमंत्री के रूप में अपनी चीन यात्रा के दौरान वाजपेयी ने सीमा विवाद को सुलझाने के लिए मेकैनिज्म बनाने का प्रस्ताव दिया था, साथ ही इंडियन स्टाइल के एक बौद्ध टेंपल को चीन के लुओयांग सिटी में दान किया था।'

- भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने शासनकाल में अमेरिका के साथ मजबूत भागीदारी की हिमायत की। उन्होंने अमेरिका को स्वाभाविक सहयोगी बताया था। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के परिजनों और भारत के नागरिकों के प्रति अमेरिकी मिशन अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

- अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि भारत के सबसे मशहूर पुत्रों में से एक अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख है। उनको सुशासन, क्षेत्रीय शांति और समृद्धि के लिए योगदान देने के लिए याद रखा जाएगा।

- भारत में ब्रिटेन के हाई कमीश्नर डोमिनिक एसकीथ ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हम उन्हें भारत के महानतम नेताओं में से एक के रूप में हमेशा याद करेंगे। एक राष्ट्राध्यक्ष के रूप में उनका ब्रिटेन में भी काफी सम्मान था।

- जापान के राजदूत हिरामत्सु ने अपने शोक संदेश में कहा, 'मैं पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से बेहद दुखी हूं. वो हमारे समय के सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाले वैश्विक नेताओं में से एक थे।' उन्होंने कहा कि वाजपेयी की पहले से ही जपान और भारत के रिश्ते उच्चस्तर पर पहुंचे हैं। ऐसे महान नेता का निधन सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जापान, एशिया समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बड़ी क्षति है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS