ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अटल जी के निधन की खबर सुनकर बोले मनमोहन सिंह, 'दुखी हूं, वाजपेयी एक महान प्रधानमंत्री थे'
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2018 7:26:56 PM
अटल जी के निधन की खबर सुनकर बोले मनमोहन सिंह, 'दुखी हूं, वाजपेयी एक महान प्रधानमंत्री थे'

 नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओ को लंबे समय तक याद किया जाएगा। सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर दुख जताया और कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के दुखद निधन के बारे में पता चला। वह एक शानदार वक्ता, प्रभावी कवि, अद्वितीय लोकसेवक, उत्कृष्ट सांसद और महान प्रधानमंत्री रहे।  

 
उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी आधुनिक भारत के शीर्षस्थ नेताओं में से एक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को लंबे समय तक याद किया जाएगा। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया। राहुल गांधी ने कहा कि देश ने अपना एक महान बेटा खो दिया। अटल जी को करोड़ों लोगों का प्यार और सम्मान मिला। उनके परिवार और उनसे जुड़े लोगों को मेरी संवेदनाएं। अटल जी हमें बहुत याद आएंगे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS