ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राहुल ने ओडिशा कांग्रेस कमेटी का किया पुनर्गठन
By Deshwani | Publish Date: 16/8/2018 2:53:13 PM
राहुल ने ओडिशा कांग्रेस कमेटी का किया पुनर्गठन

 नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ओडिशा कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन कर दिया। गांधी ने ओडिशा प्रदेश कांग्रेस में 14 उपाध्यक्षों, 27 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति, 24 महासचिवों, 13 विशेष आमंत्रित सदस्यों तथा सात सदस्यीय अनुशासन समिति की भी नियुक्ति की है। 

 
कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि गांधी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक के नेतृत्च में 21 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति, 42 सदस्यीय कोर कमेटी और 42 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का भी गठन किया है।
 
उन्होंने सत्य प्रकाश नायक को मीडिया और संचार विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और ओडिशा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष किशोर चंद्र पटेल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गांधी ने छह जिला कांग्रेस कमेटियों के कार्यकारी अध्यक्ष और 99 सचिवों को भी नियुक्त किया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS