ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
जश्न-ए-आजादी के रंग में सराबोर हुआ देश
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2018 5:00:18 PM
जश्न-ए-आजादी के रंग में सराबोर हुआ देश

नई दिल्ली।आज भारत आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाया है। लालकिले से लेकर देश का हर शहर जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगा हुआ है। पूरे देश में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर है। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक देश के हर एक कोने में आजादी के जश्न मनाया गया है।  इस मौके पर देश का कोना-कोना सजाया है। स्कूल, कॉलेज, गली और मोहल्ले से लेकर लालकिले तक में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने देश को लालकिले से देश को संबोधित किया। उन्होंने करीब 82 मिनट का भाषण दिया। साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी का ये लाल किले के प्राचीर से आखिरी भाषण रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण के बाद लालकिले के पास मौजूद बच्चों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है।

मोदी ने कहा कि आज देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर को पार किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज हर भारतीय इस बात का गर्व कर रहा है आज हम दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपनी जान दी है, मैं उन सभी को नमन करता हूं। ऊन्होंने देश के सभी जवानों को सलाम करते हुए कहा कि देश की सेवा के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा कि अगले साल जलियांवाला बाग कांड को सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण के कवि सुब्रामणियम भारती की कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया को नया रास्ता दिखाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया में साख और धाक हो।

इससे पहले पीएम मोदी ने 72 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया। देश को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। पीएम मोदी ने सुबह 7.30 बजे लाल किले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया। पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस की जश्न मना रहा है। पूरा देश सजा हुआ है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS