ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
2022 तक देश का कोई भी बेटा या बेटी अतंरिक्ष में हाथ में तिरंगा लेकर जाएंगे : प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2018 10:16:31 AM
2022 तक देश का कोई भी बेटा या बेटी अतंरिक्ष में हाथ में तिरंगा लेकर जाएंगे : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। पूरा देश आज स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। देश आज 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर झंडा फहराया। प्रधानमंत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हम ऐसे समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब हमारी बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया है।नन्हें-मुन्हें आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट फतेह करके इस देश का मान बढ़ाया है जिससे आजादी का पर्व और भी खास हुआ है। मोदी ने कहा कि हम उस समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब नेवी की 6 महिला अफसरों ने हाल ही में विश्व दौरा पूरा किया है। उन्होंने आगे कहा कि देश को आजादी ऐसे ही नहीं मिली। बापू के नेतृत्व में अनेक क्रांतिकारियों, नौजवानों ने अपनी जवानी जेल में काटी। अगले साल जलियांवाला बाग हत्याकांड को 100 साल पूरे हो जाएंगे। मैं उन सभी को नमन करता हूं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी।

प्रधानमंत्री ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विकास कार्यों में सरकार की गति का भी बखान किया। पिछले चार साल की सफलता का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ये भी बताया कि कैसे कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार से उनकी सरकार तेजी से काम कर रही है और आज देश दोगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि 2013 में जिस रफ्तार से हमारा देश चल रहा था, अगर उसे आधार मानें और जो पिछले चार सालों में काम हुए हैं, उन कामों का लेखा-जोखा लें तो आपको अचरज होगा कि देश की रफ्तार क्या है, गति क्या है और प्रगति कैसे आगे बढ़ रही है। पीएम ने बताया कि अगर 2013 की रफ्तार से चलते तो शत प्रतिशत शौचालय पहुंचाने में बरसों लग जाते. साथ ही गांव-गांव बिजली पहुंचाने में एक-दो दशक और लग जाते। इसके अलावा उज्जवला योजना का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिस रफ्तार से 2013 में गैस कनेक्शन दिया जा रहा था, अगर वही पुरानी रफ्तार होती तो देश के हर घर में सालों तक भी गैस कनेक्शन नहीं पहुंच पाता।  इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस रफ्तार से 2013 में गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का काम चल रहा था, उस रफ्तार से देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने में कई पीढ़ियां गुजर जातीं।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि सबकुछ पहले जैसा लेकिन सरकार के काम की रफ्तार बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वही हवा है...वही आसमान है...वही दफ्तर है...वही अधिकारी हैं...सबकुछ पहले जैसा है, लेकिन 4 साल में देश बदलाव महसूस कर रहा है। क्योंकि हमारी सरकार में फैसले लेने का सामर्थ्य है। पीएम मोदी ने कहा कि आज आत्मविश्‍वास से भरा हुआ है। आज का सूर्योदय नई चेतना दे रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसे समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब हमारी बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। आज देश के कई राज्यों की बेटियों ने सात समंदर को पार किया और सभी को तिरंगे से रंग दिया। उन्होंने कहा कि आज हम आजादी का पर्व उस समय मना रहे हैं, जब आदिवासी बच्चों ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले सरकार की ओर से पैसे जाते थे, लेकिन जनता तक नहीं पहुंचते थे। करीब 6 करोड़ लोग ऐसे थे, जो कभी पैदा ही नहीं हुए और उनके नाम से सरकारी पैसा जा रहा था। इस भ्रष्टाचार को हमारी सरकार ने रोका है, इससे 90 हजार करोड़ रुपये सरकार के बचे हैं। ये सारा पैसा बिचौलिए खा जाते थे। गंभीर बीमारी के लिए गरीबों को लाभ दिया जाएगा। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लॉच किया जाएगा। 

पीएम मोदी ने कहा कि 13 करोड़ मुद्रा लोन, उसमें भी 4 करोड़ लोगों ने पहली बार लोन लिया है, ये अपने आप में बदले हुए हिन्दुस्तान की गवाही देता है। ये पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। हम मक्खन पर लकीर नहीं करते हम पत्थर पर लकीर करने वालों में से हैं। मक्खन पर लकीर तो कोई भी कर लेगा। आज हमारे देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या 35 से कम उम्र की है, इसलिए सारे विश्व की नजर हम पर बनी हुई है। पीएम मोदी ने लाल किले से कहा कि 2022 जब आजादी के 75 साल होंगे, तब या उससे पहले देश का कोई भी बेटा या बेटी अतंरिक्ष में हाथ में तिरंगा लेकर जाएंगे। चाहे चांद हो या मंगल अब हम मानवसहित गगनयान लेकर जाएंगे। हम चौथे देश बन जाएंगे जो अंतरिक्ष में मानव सहित यान भेज सकेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें जिन संस्थाओं में कभी जगह नहीं मिलती थी, आज हम उनके अहम सदस्य हैं। भारत अब अरबों डॉलर के निवेश का केंद्र बन गया है। आज देश में नॉर्थ ईस्ट से हमेशा अच्छी खबरें आ रही हैं, पहले ऐसी खबरें आती थीं जो कोई पढ़ना नहीं चाहता था। पहले देश में सिर्फ बड़े शहरों की चर्चा होती थी, लेकिन अब छोटे शहर-गांव भी अहम रोल निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में अभी तक 13 करोड़ मुद्रा लोन दिए जा चुके हैं, जिनमें 4 करोड़ वो लोग हैं जिन्होंने जिंदगी में पहली बार कोई लोन लिया है। उन्होंने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर की गति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आज पुरानी दुनिया भारत को उम्मीद की नज़रों से देख रही है, लेकिन 2014 से पहले भारत को अच्छी नज़र से नहीं देखा जाता था। आज ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में अच्छी रैंकिंग पर पहुंचे हैं, हर कोई आज भारत की रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म नीति की तारीफ कर रहा है। आज दुनिया कह रही है कि सोया हुआ हाथी अब जग चुका है और दौड़ने के लिए तैयार है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बेनामी संपत्ति को जब्त करना, ओआरओपी जैसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। वो कहते नहीं थे सैनिकों के बीच भी वन रैंक वन पेंशन लागू करने की आवाजें उठ रही थी। देश के जवान के लिए कई सालों से पेंडिग वन रैंक वन पेंशन को हमने लागू किया। लाल किले से देश के नाम संबोधन करते हुए कहा कि देश के लिए कुछ करने का जूनून हो तो बेनीमी संपत्ति का कानून लागू होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपने भाषण में किसानों को बढ़े हुए एमएसपी मिलने का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि हमने पुरानी मांग को पूरा किया। जीएसटी लागू किया गया है। देश के छोटे व्यापारियों की वजह से, उनके दिमाग के खुलेपन की वजह से देश में जीएसटी लागू हुआ है। आज हम दिव्यांग भाइयों-बहनों के लिए कॉमन साइन डिक्शनरी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज सेना में इतना दम है कि वह सर्जिकल स्ट्राइक करती है। उन्होंने कहा कि हमें बड़े लक्ष्यों को लेकर आगे चलना होगा। 2014 से अबतक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं, वो देश बनाने में भी जुटे हुए हैं। देश में आग छोटे शहरों में स्टार्टअप तेजी से बढ़ रहा है।

लाल किले के प्राचिर से मोदी ने कहा कि बाबा सहाब द्वारा बनाया गये संविधान में सबके लिए न्याय की बात की गई है। हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि सभी को न्याय मिले और एक ऐसे भारत का निर्माण हो जिसमें तेजी से विकास हो। देश आज रेकॉर्ड अनाज पैदा कर रहा है तो देश आज मोबाइल फैक्ट्री बनाने का काम भी कर रहा है। लाल किले से उन्होंने कहा कि दलित, पीड़ित, गरीबों को न्याय मिले ऐसा देश बनाने का सपना है। अगर शौचालय बनाने में 2013 की रफ्तार से चलते तो शायद तो कितने दशक बीत जाते। यदि हम गांव में बिजली पहुंचाने की बात करें, तो 2013 के आधार के आधार पर सोचें, तो एक दो दशक और लग जाते। अगर 2013 की रफ्तार से ऑप्टिकल फाइबर लगाने का काम करते तो गांवों में पहुंचाने में पीढ़ियां निकल जातीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से अब तक मैं अनुभव कर रहा हूं कि सवा सौ करोड़ देशवासी सिर्फ सरकार बनाकर रुके नहीं। वो देश बनाने में जुटे हैं। गरीबों को न्याय मिले, हर किसी को उसकी इच्छा और आकांक्षाओं के हिसाब से आगे बढ़ने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया को हर तरह के बंधनों से मुक्ति पाने का रास्ता दिखाएगा। आगे पीएम मोदी ने कहा कि महान तमिल कवि, दीर्घदृष्टा और आशावादी सुब्रामणियम भारती ने लिखा था कि भारत न सिर्फ एक महान राष्ट्र के रूप में उभरेगा बल्कि दूसरों को भी प्रेरणा देगा। प्रधानमंत्री बोले कि आज हर भारतीय इस बात का गर्व कर रहा है आज हम दुनिया की छठीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की आजादी के लिए कई महापुरुषों ने अपनी जान दी है, मैं उन सभी को नमन करता हूं। इस दौरान उन्होंने देश के सभी जवानों को सलाम किया और देश की सेवा के लिए उनका धन्यवाद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में कई जगह अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन कई जगह बाढ़ के हालात हैं। जहां पर भी मुसीबत है वहां सरकार सहायता कर रही है।

उन्होंने कहा कि अगले साल जलियांवाला बाग कांड को सौ साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में हम उन सभी शहीदों को नमन करते हैं। उन्होंने दक्षिण के कवि सुब्रामणियम भारती की कुछ पंक्तियों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत दुनिया को नया रास्ता दिखाएगा। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दुनिया में साख और धाक हो। लालकिले से पीएम मोदी ने कहा कि आजादी ऐसे ही नहीं मिली। बापू के नेतृत्व में अनेक क्रांतिकारियों, नौजवानों ने अपनी जवानी जेल में काटी। हम उस समय में आजादी का जश्न मना रहे हैं जब नेवी की 6 महिला अफसरों ने हाल ही में विश्व दौरा पूरा किया है। आजादी के मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले से सुरक्षाबलों को नमन किया।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सदन के मॉनसून सत्र का जिक्र किया और कहा कि ससंद का यह सत्र सामाजिक न्याय को सर्मपित रहा। देश में हो रही बारिश का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों से अच्छी बारिश की खबर आई तो वहीं कहीं से बाढ़ की भी खबर आई। हमने अपनों को खोया जिसके साथ मेरी संवेदनाएं हैं। लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश आज नई ऊंचाईयों को पार कर रहा है। आज का सूर्योदय नए उत्साह को लेकर कर आया है। हमारे देश में 12 साल में एक बार नीलकुरिंज का पुष्प उगता है, इस साल ये पुष्प तिरंगे के अशोक चक्र की तरह खिल रहा है।

लाल किले से प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया। लाल किले से पीएम मोदी ने ऐलान किया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान की शुरुआत होगी जिससे 10 करोड़ परिवारों का लाभ मिलेगा। 25 सितंबर को पूरे देश में लागू होगी यह योजना आयुष्मान भारत की योजना के तहत 10 करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा। करीब 50 करोड़ नागरिकों को 5 लाख रुपये देने की सालाना हेल्थकेयर सुविधा की योजना है। ये जनसंख्या अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको से भी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक तीन लाख बच्‍चे स्‍वच्‍छता अभियान की वजह से मरने से बच गए, जबकि यह अभियान शुरू करते समय लोगों ने इसकी आलोचना की थी और मजाक उड़ाया था। उन्‍होंने कहा था कि सरकार का काम यह नहीं है। गांधी जी की प्रेरणा से स्‍वच्‍छाग्रही तैयार किये हैं। केंद्र सरकार इस बापू के इस सपने को पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को गलत हाथ में जाने से रोका। इससे 90 करोड़ रुपये बचाये गये हैं. देश में 5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। गरीबों का हक छीनने वाले फर्जी कारोबारियों के कारोबारों को हमने बंद किया है। लाल किले से ईमानदार करदाताओं को पीएम मोदी ने नमन किया और कहा कि जब आप खाना खाते हैं तो तीन गरीब परिवार भी आपके साथ खाना खाते हैं जिसका पुण्य आपको मिलता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2013 तक डायरेक्ट टैक्स देने वालों की संख्या सिर्फ चार करोड़ थी, लेकिन अब ये संख्या पौने सात करोड़ हो गई है। मैं टैक्स दाताओं को विश्वास दिलाता हूं कि आप टैक्स के पैसों से गरीब को फायदा पहुंचा जा रहा है।

मोदी ने कहा कि देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट में 3 महिला जज मौजूद हैं। आगे उन्होंने कहा कि बलात्कारियों को फांसी की सजा देने का काम कुछ ही दिनों में मध्‍यप्रदेश और राज्यस्थान में किया गया। पीएम ने लाल किले से देश में हो रहे महिलाओं के प्रति अपराध के खिलाफ आवाज उठायी और कहा कि महिला शक्ति को चुनौती देने वाली राक्षसी शक्ति भी पैदा हो रही है। इससे देश को मुक्त बनाना होगा। कानून अपना काम कर रहा है लेकिन हमें भी अपने स्तर पर इससे लड़ना होगा।

प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिलाओं को तोहफा दिया। सेना में महिला अधिकारियों को भी स्थाई कमीशन की घोषणा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक की कुरीतियों ने हमारे देश की मुस्लिम बहनों को काफी परेशान किया है, हमने इस सत्र में इसको लेकर संसद में बिल लाने का काम किया लेकिन कुछ लोग अभी इसे पास नहीं होने दे रहे हैं।

उन्होंने देश में आतंरिक सुरक्षा के हालात बेहतर हुए हैं। त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्‍सों में ऐतिहासिक रूप से शांति है. माओवाद प्रभावित जिलों की संख्‍या 126 से घटकर 90 जिलों तक सीमित हो गया है। केंद्र सरकार पूरे देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। जम्मू-कश्मीर के लिए लाल किले से पीएम का तोफहा- 'आने वाले कुछ महीने में जम्मी कश्मीर के लोगों अपना मत जताने का अधिकार मिलेगा, निकाय चुनावों की शुरूआत होगी।

जम्मू-कश्मीर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत को ही आगे बढ़ाना चाहता हैं। कश्मीर में हम गोली-गाली से आगे नहीं बढ़ना चाहते बल्कि गले लगाकर आगे बढ़ना चाहते हैं। पूरे जम्मू-कश्मीर में समुचित और समान विकास करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आज भी सबका साथ-सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हाउसिंग फॉर ऑल, पावर फॉर ऑल, सैनिटेशन, वाटर, कुकिंग, इंश्योरेंस और कनेक्टविटी का सपना पूरा करना है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS