राष्ट्रीय
स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 8:10:07 PM नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति के राष्ट्र के नाम संबोधन का प्रसारण कल शाम 7 बजे आकाशवाणी तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा। इसका प्रसारण पहले हिन्दी और फिर अंग्रेजी में होगा । इसके बाद क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा।