राष्ट्रीय
लोकसभा के पूर्व स्पीकर सोमनाथ चटर्जी की हालत बिगड़ी
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2018 12:16:22 PMकोलकाता। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष्ा सोमनाथ चटर्जी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। चटर्जी किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 28 जून को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन कुछ दिन बाद उन्हें स्वास्थ्य सुधरने पर छुट्टी दे दी गई थी।