ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
पूनम महाजन ने कहा, घुसपैठ पर अपना रुख स्पष्ट करें ममता बनर्जी
By Deshwani | Publish Date: 11/8/2018 6:14:50 PM
पूनम महाजन ने कहा, घुसपैठ पर अपना रुख स्पष्ट करें ममता बनर्जी

कोलकाता। बीजेवायएम की अध्यक्ष पूनम महाजन ने आज घुसपैठ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति ना करने की अपील की है। कोलकाता में आज दोपहर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले महाजन ने यह बयान दिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ही इस रैली का आयोजन किया है। 

 
 
महाजन ने पत्रकारों से कहा कि ममता बनर्जी ने घुसपैठ के मुद्दे पर पलटी मारी है। पहले उन्हें इस बात का जवाब देना होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। हमें लगता है कि तृणमूल को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करना बंद कर देना चाहिए। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के खतरे में होने का आरोप लगाते हुए महाजन ने कहा कि तृणमूल भाजपा कार्यकर्ताओं को अमित शाह की रैली स्थल पर पहुंचने से रोकने के लिए हर तरीका आजमा रही है।   
 
 
महाजन ने कहा कि रोजाना हमारे कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जाता है। हमें रिपोर्टें मिल रही हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया जा रहा है और उन्हें रैली में आने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह देखना काफी दर्दनाक है कि कैसे तृणमूल शासन के अधीन राज्य में लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी पर काफी मुखरता से अपने विचार व्यक्त किए हैं।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS