ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
राज्यसभा के लिए राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्र और राम सकल सिंह मनोनीत
By Deshwani | Publish Date: 14/7/2018 3:18:36 PM
राज्यसभा के लिए राकेश सिन्हा, सोनल मानसिंह, रघुनाथ महापात्र और राम सकल सिंह मनोनीत

नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राज्यसभा में चार नए सांसदों को मनोनीत किया है। इन सांसदों में प्रसिद्ध क्लासिकल डांसर सोनल मानसिंह, किसान नेता राम शकल, लेखक और स्तंभकार राकेश सिन्हा और मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा के नाम शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए और प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने इन 4 हस्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। नए सांसदों को सचिन तेंदुलकर, रेखा, अनु आगा और के परासरन का कार्यकाल समाप्त होने के बाद मनोनीत किया गया है।
 उत्तर प्रदेश के राम सकल सिंह ने दलित समुदाय के कल्याण एवं बेहतरी के लिए काम किया है। एक किसान नेता के रूप में उन्होंने किसानों, श्रमिकों के कल्याण के लिए काम किया। वे तीन बार सांसद रहे और उत्तरप्रदेश के राबर्ट्सगंज का प्रतिनिधित्व किया था।
 राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित विचार समूह ‘इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक और मानद निदेशक हैं। वे दिल्ली विश्वविद्यालय में मोतीलाल नेहरू कालेज में प्रोफेसर और भारतीय सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान के सदस्य हैं। वे नियमित रूप से समाचारपत्रों में आलेख लिखते हैं।
 रघुनाथ महापात्र का पारंपरिक स्थापत्य और धरोहरों के संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के सौंदर्यीकरण कार्य में हिस्सा लिया। उनके प्रसिद्ध कार्यों में छह फुट लम्बे भगवान सूर्य की संसद के सेंट्रल हाल में स्थित प्रतिमा और पेरिस में बुद्ध मंदिर में लकड़ी से बने बुद्ध हैं।
सोनल मान सिंह प्रसिद्ध भरतनाट्यम और ओडिसी नृत्यांगना है और छह दशकों से इस क्षेत्र में योगदान दिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS