ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सैन्य ताकत में भारत चौथे नम्बर पर, पाक काफी पीछे
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2018 6:28:32 PM
सैन्य ताकत में भारत चौथे नम्बर पर, पाक काफी पीछे

 नई दिल्ली। ग्लोबल फायर पावर की तरफ से 136 देशों की सूची जारी की गई है जिसके अनुसार भारत सैन्य ताकत के लिहाज से विश्व का चौथा बड़ा देश है। भारत के पड़ोसी देशों में चीन तीसरे स्थान पर है। नेपाल 101वें, भूटान 136वें और बंगलादेश 56वें क्रम पर है।

 
बात करें अगर लड़ाकू विमान की तो अमरीका इसमें सबसे आगे है। रूस के पास टैंक और उत्तर कोरिया के पास युद्धपोत सबसे ज्यादा हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाजों की संख्या 2000 से भी ज्यादा है। एक्टिव आर्मी यानी सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। उसका रक्षा बजट 7 अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या 6 लाख 37 हजार।
 
भारत सिर्फ अमरीका, रूस और चीन से पीछे है जबकि फ्रांस और ब्रिटेन से आगे है। बता दें कि ग्लोबल फायर पावर ने सैन्य ताकत पर अपने विश्लेषण में परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS