ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सूर्य ग्रहण आज, भारत नहीं आस्ट्रेलिया में
By Deshwani | Publish Date: 13/7/2018 10:22:44 AM
सूर्य ग्रहण आज, भारत नहीं आस्ट्रेलिया में

नई दिल्ली। आज लग रहा है इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण। हालांकि ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।  आज करीब प्रात: 7.18 बजे खंडग्रास सूर्य ग्रहण लगा लेकिन यह ग्रहण भारत में किसी भी जगह पर दिखाई नहीं दिया। ग्रहण प्रात: 9.43 बजे समाप्त हो गया। ग्रहण देश में दिखाई नहीं देने के कारण सूतक नहीं लगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग विक्टोरिया, तस्मानिया आदि के अतिरिक्त प्रशांत व हिंद महासागर में ही नजर आया। 11 अगस्त को 2018 का तीसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, जो पूर्वी यूरोप, एशिया, नोर्थ अमेरिका और आर्कटिक में देखा जा सकेगा। इसके बाद अगले साल यानि 2019 में 6 जनवरी को सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसका प्रभाव एशिया में देखने को मिलेगा। ज्योतिष विद्वानों की मानें तो इस सूर्यग्रहण की अशुभता का असर कर्क, मिथुन और सिंह राशि पर होगा। मेष, मकर, तुला और कुंभ राशि पर शुभता का संचार करेगा।
आज आषाढ़ अमावस्या है। ग्रहण के दौरान या उसके बाद दान करना पुण्य फल देता है। जीवन में चल रही सभी परेशानियों को खत्म करता है। पितरों की तृप्ति के लिए दान करें। ब्राह्मण भोजन से पितृ को संतुष्ट मिलती है। भोजन उपरांत ब्राह्मण को सामर्थ्यानुसार दक्षिणा देकर आशीर्वाद लें। इसके बाद गाय, कुत्ते, कोए व चीटियों का भोजन निकालें तथा गाय को 5 फल भी अवश्य खिलाएं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS