ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
आध्यात्मिक गुरु दादा वासवानी का निधन
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2018 1:29:43 PM
आध्यात्मिक गुरु दादा वासवानी का निधन

नई दिल्ली। साधु वासवानी मिशन के प्रमुख एवं आध्यात्मिक गुरू दादा जे पी वासवानी का 99 साल की उम्र में आज निधन हो गया। मिशन की एक सदस्य ने बताया कि वासवानी लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों के कारण परेशान थे, जिसके कारण आज उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि साधु वासवानी 99 साल के थे।

 मिशन की सदस्य ने कहा, 'उन्हें पिछले दिनों शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें कल रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि वासवानी का आज सुबह मिशन के परिसर में निधन हो गया। सदस्य ने बताया कि अगले महीने वासवानी का 100 वां जन्मदिन मनाया जाना था जिसके लिए मिशन बड़े समारोह की योजना बना रहा था। 

दो अगस्त 1918 को पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में जन्मे दादा वासवानी पुणे के एक एनजीओ - साधु वासवानी मिशन के प्रमुख थे। यह संस्था सामाजिक और दान - पुण्य संबंधी कार्य करती है। वासवानी के 99 वें जन्मदिन पर आयोजित समारोह को पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो लिंक के जरिए संबोधित किया था। इस साल मई में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी उनके मिशन पहुंचे थे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी अक्सर मिशन आते थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS