ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
अगर अगले लोकसभा चुनाव भाजपा जीती तो भारत बन जाएगा हिंदू पाकिस्तान : शशि थरूर
By Deshwani | Publish Date: 12/7/2018 10:55:18 AM
अगर अगले लोकसभा चुनाव भाजपा जीती तो भारत बन जाएगा हिंदू पाकिस्तान : शशि थरूर

नई दिल्ली। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अभी कुछ महिना बांकी है लेकिन अभी से देश में राजनीतिक गणितों का आंकड़ा देखने को मिल रही है। एक दल दूसरे दलों पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। तिरूवनंतपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा कि बीजेपी अगर 2019 का चुनाव जीतती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अगर भाजपा पुन: जीतती है तो वह नया संविधान लिखेगी, जिससे यह देश पाकिस्तान बनने की राह पर प्रशस्त होगा। जहां, अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाता है।

इसका जवाब देते भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इसी कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान को जन्म दिया है। पाकिस्तान आज टेररिस्तान है, जिसकी हिंदुस्तान से तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। साथ ही हमेशा हिंदुओं को गाली देने का काम किया है।
 कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी ने हिंदुओं को सैफ्रॉन टेररिस्ट कहा था। अब उनके नेता शशि थरूर ने हिंदुओं को गाली दी है। लिहाजा राहुल गांधी को इस के लिए माफी मांगनी चाहिए। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर हमला किया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS