ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहलगाम से 11000 तीर्थ यात्री का जत्था रवाना
By Deshwani | Publish Date: 10/7/2018 4:40:30 PM
बाबा बर्फानी  के दर्शन के लिए पहलगाम से 11000 तीर्थ यात्री का जत्था रवाना

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बालटाल और नुनवान पहलगाम शिविर से 11,000 तीर्थयात्रियों का जत्था आज पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हो गया।  अब तक 1,04,000 से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।  जम्मू से आज सुबह तीर्थ यात्रियों का एक जत्था बालटाल और नुनवान शिविर के लिए रवाना हुआ जिसमें महिलाएं और साधु भी शामिल हैं। तीर्थयात्रा सामान्य रूप से चल रही थी लेकिन बारिश के बाद भूस्खलन और सडक़ पर फिसलन के कारण यह प्रभावित हुई। एक आधिकारी ने  बताया कि 60 दिन तक चलने वाली इस वार्षिक तीर्थयात्रा के 12वें दिन सोमवार रात तक 9,609 यात्री  दर्शन कर चुके थे।

 
उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बने विश्राम शिविरों में रात में ठहरे तीर्थयात्री आज सुबह पवित्र गुफा के दर्शन के लिये पहुंच रहे हैं।  अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू से पहुंचे करीब 5000 से अधिक तीर्थयात्रियों का जत्था आज सुबह नुनवान पहलगाम शिविर से चंदनवाड़ी के लिए रवाना हो गया।  इस बीच चंदनवाड़ी और अन्य जगहों पर विश्राम शिविरों में रात में ठहरे तीर्थयात्री आज सुबह गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो गये।  उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब 6,000 तीर्थ यात्री बालटाल शिविर से भी गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुये। तीर्थयात्रियों का सबसे छोटे 14 किलोमीटर के पहाड़ी रास्ते का सफर तय कर आज अपराह्न पवित्र गुफा तक पहुंचने का कार्यक्रम है। गुफा के आसपास शिविरों में ठहरे अधिकांश तीर्थयात्री आज सुबह गुफा के दर्शन कर वापस लौटने लगे हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS