ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मेट्रो से नोएडा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, मोबाइल फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2018 5:29:27 PM
मेट्रो से नोएडा पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति, मोबाइल फैक्ट्री का करेंगे उद्घाटन

 नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन अपनी चार दिन की यात्रा पर रविवार की शाम दिल्ली पहुंचे। सोमवार को अपनी आधिकारिक यात्रा के पहले दिन राष्ट्रपति मून ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सबसे पहले उन्होंने दोनों देशों के व्यापारिक प्रतिनिधियों के एक सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया भारत के साथ अपने मजबूत संबंधों के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम के बाद वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गांधी स्मृति म्यूजियम गए और गांधी दर्शन पर चर्चा की। इसके बाद दोनों नेता मेट्रो ट्रेन का सफर करते हुए नोएडा पहुंचे।

 
उन्होंने कहा कि उनकी नई दक्षिणी नीति और पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के बीच एक तरह का गठबंधन है। पूरे एशिया में समृद्धि आने पर दोनों ही पॉलसियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। भारत और कोरिया के बीच आपसी संबंधों का एक लंबा इतिहास है। उन्होंने कहा कि भारत उनका एक ऐसा मित्र है जिसने सदैव जरूरत के समय खुद ही आगे बढ़कर मदद की है।
 
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार 100 नए स्मार्ट सिटी और प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले एक औद्योगिक गलियारा बनाने की योजना तैयार कर रही है। इन बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं में दक्षिण कोरिया अपना योगदान देना चाहता है। 
 
व्यापारिक प्रतिनिधियों को संबोधित करने के बाद मून जे-इन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 जनवरी मार्ग स्थित गांधी स्मृति भवन गए। यहां दोनों नेताओं ने गांधी जी से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया और यहां दोनों नेताओं ने वर्ल्ड पीस गोंग बजाकर विश्व शांति का संदेश दिया। यहां मून जे-इन ने कहा कि गांधी जी ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया और विश्व में शांति स्थापित करने के लिए गांधी के संदेशों को अपने जीवन में अपनाना बहुत जरूरी है। यहां केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दोनों नेताओं को गांधी जी के चरखे का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
 
गांधी स्मृति म्यूजियम में दोनों नेता करीब आधा घंटा रुके। यहां के बाद प्रधानमंत्री मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मेट्रो ट्रेन से नोएडा की तरफ रवाना हुए। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने विदेशी मेहमानों को अक्सर मेट्रो ट्रेन की सवारी कराते हैं। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ मेट्रो का सफर करते हुए नोएडा पहुंचे। हालांकि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों नेता सड़क मार्ग से नोएडा पहुंचेंगे। वे यहां सैमसंग मोबाइल फैक्ट्री का उद्घाटन करेंगे। यह फैक्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फैक्ट्री बताई जा रही है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS