राष्ट्रीय
कोर्ट फैसले के बाद दोषियों को फांसी में न हो देरी: निर्भया के पिता
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2018 3:06:48 PMनई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 2012 में हुए निर्भया गैंगरेप मामले में तीन दोषियों की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी गई। निर्भया मामले के चार आरोपियों में से तीन ने अपनी फांसी की सजा पर पुनर्याचिका दायर की थी। फैसले के बाद निर्भया की मां ने कहा है कि उन्हें न्याय मिला है। वहीं, निर्भया के पिता ने कहा है कि अब दोषियों को फांसी की सजा देने में ज्यादा देर नहीं होनी चाहिए।
निर्भया की मां ने कहा, "इस घटना को 6 साल हो चुके हैं, इसके बाद भी इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। वहीं निर्भया के पिता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील है कि वह महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने एक अखबार को कहा कि जब आरोपियों को फांसी होगी, तभी उन्हें और देश को तसल्ली होगी। फैसले के बाद निर्भया की मां ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका से न्याय मिला है। निर्भया के पिता ने कहा कि अब दोषियों को फांसी की सजा मिलने में देर नहीं होनी चाहिए।