राष्ट्रीय
निर्भया कांड: पीड़िता की मां ने बोली, हमें न्याय और दोषियों को मिलेगी फांसी
By Deshwani | Publish Date: 9/7/2018 1:39:56 PMनई दिल्ली। निर्भया कांड की पीड़िता के पिता बद्रीनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि महिलाओं एवं लड़कियों के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए ठोस कदम उठाये जाएं। वहीं, उनकी मां आशा देवी ने कहा है कि घटना के छह साल बीत गए। उसके बावजूद इस तरह के मामले हर दिन सामने आ रहे है। हमारा सिस्टम फेल है। उन्होंने आज दोपहर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्भया कांड के दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर दिये जाने वाले फैसले से पहले कहा है कि हमें उम्मीद है कि फैसला हमारे पक्ष में आएगा और हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा दिये जाने की उम्मीद जताई है।