ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
भारत में उच्च शिक्षा अब भी विशेष सुविधा के तहत आता है: राष्ट्रपति कोविंद
By Deshwani | Publish Date: 8/7/2018 12:19:12 PM
भारत में उच्च शिक्षा अब भी विशेष सुविधा के तहत आता है: राष्ट्रपति कोविंद

पणजी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भले ही भारत की शिक्षा व्यवस्था दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी व्यवस्था हो लेकिन देश में उच्च शिक्षा तक पहुंच अब भी विशेष सुविधा है। उन्होंने कहा कि नए संस्थानों का गठन कर उच्च शिक्षा व्यवस्था के विस्तार में भारत ने काफी बढ़त हासिल की है लेकिन बड़ी चुनौती गुणवत्ता में सुधार लाना है।
 
कोविंद दोना पाउला में गोवा विश्वविद्यालय के 30 वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे।  कोविंद ने कहा , ‘‘ मैं युवा लड़के - लड़कियों से आग्रह करता हूं कि ध्यान रखें कि भारत में उच्च शिक्षा अब भी विशेष सुविधा है। ऐसे अनगिनत नागरिकों के योगदान से गोवा विश्वविद्यालय जैसे संस्थान चल रहे हैं जिनमें से कई आपको व्यक्तिगत रूप से जानते तक नहीं होंगे। ’’ उन्होंने कहा कि  सरकार एवं अन्य संबंधित पक्षों की तरफ से काफी जोर है कि उच्च शिक्षा को समग्र एवं विस्तारपरक बनाया जाए। भारत में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी शिक्षा व्यवस्था है और यहां सबसे ज्यादा युवा आबादी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों और आईआईटी सहित कई नए संस्थान बनाए जा रहे हैं ताकि उच्च शिक्षा को जनमानस तक पहुंचाने के राष्ट्रीय संकल्प को पूरा किया जा सके। राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालयों से अपील की कि उद्योगों एवं अन्य संस्थानों के साथ भागीदारी कर सरकार पर अपनी निर्भरता को कम करें।   
 
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को अपनी निष्ठा से समझौता किए बगैर धन की व्यवस्था खुद करनी चाहिए।  कोविंद ने कहा कि सरकार पर निर्भरता की परंपरा रही है लेकिन भौतिक बाध्यताओं के साथ ही विश्वविद्यालयों की बढ़ती जरूरतों को भी समझा जाना चाहिए।    
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS