ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
सुप्रीम कोर्ट के जज ए.के गोयल एनजीटी के नए अध्यक्ष नियुक्त
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2018 6:49:13 PM
सुप्रीम कोर्ट के जज ए.के गोयल एनजीटी के नए अध्यक्ष नियुक्त

 नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय से शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए न्यायाधीश आदर्श कुमार गोयल को राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के अनुसार नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने न्यायमूर्ति गोयल को एनजीटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। 

 
न्यायमूर्ति गोयल का उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शुक्रवार को आखिरी दिन था। एनजीटी के अध्यक्ष का पद न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार के गत दिसंबर में कार्यकाल पूरा होने के बाद से खाली है। न्यायमूर्ति गोयल 1974 में वकालत पेशे में आये थे और पांच साल तक पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में तथा 20 साल उच्चतम न्यायालय एवं दिल्ली उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस की थी। 
 
उन्हें सितंबर 2001 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया था। सितंबर 2011 में उनका तबादला गुजरात उच्च न्यायालय में किया गया था। चार माह बाद ही उन्हें वहां का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।  न्यायमूर्ति गोयल का तबादला अक्टूबर 2013 में उड़ीसा उच्च न्यायालय में हुआ और सात जुलाई 2014 को वह सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए गए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS