राष्ट्रीय
घाटी में सेना और पत्थरबाजों के बीच झड़प, चार की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 7/7/2018 1:35:42 PMश्रीनगर। घाटी के कुलगाम इलाके में आज सुबह सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान पत्थरबाजों ने हंगामा कर दिया। हालांकि, सेना ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो पत्थरबाजों ने सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस दौरान दोनों के बीच झड़प हुई और इसमें तीन नागरिकों की मौत हो गई। मृतकों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।
ज्ञात हो कि इस झड़प में 3 जवान समेत 13 से ज्यादा लोग घायल हो गए। झड़प के दौरान घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि की। सेना और पत्थरबाजों के बीच ये झड़प आतंकी बुरहान वानी की दूसरी बरसी से पहले बुलाए गए बंद के दौरान हुई। बता दें कि हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की दूसरी बरसी पर जम्मू कश्मीर में अलगाववादियों ने बंद का आह्वान किया है।