राष्ट्रीय
आज से फिर बहाल हुई पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रा
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 2:09:30 PMनई दिल्ली। मौसम की मार के कारण बाबा बर्फनी के दर्शन को गए श्रद्धा्ल्ओं को दो दिनों तक कैंप में ही गुजारना पड़ा। आज मौसम साफ होने के बाद पहलगाम के रास्ते एक बार फिर से शुरू हो गया है। वहीं बालटाल मार्ग से लगातार तीसरे दिन भी यात्रा स्थगित है। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर भारी बारिश और कई स्थानों पर भूस्खलन एवं चट्टान गिरने के चलते दोनों मार्गों से बुधवार को यात्रा रोक दी गई थी।
बता दें अमरनाथ श्राइन बोर्ड के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पड़ने वाले पहलगाम मार्ग से आज सुबह यात्रा फिर से शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से यात्रा अब भी स्थगित है।
लेह राजमार्ग पर कंगन के दानीबाग इलाके में और आधार शिविर के पास भूस्खलन होने के चलते यात्रा शुरू नहीं हो सकी है। दानीबाग में भूस्खलन होने के कारण लद्दाख क्षेत्र से घाटी को जोड़ने वाले एकमात्र मार्ग श्रीनगर - लेह मार्ग को बंद रखा गया है।