राष्ट्रीय
रेलवे का अनोखा पहल, कैलाश मानसरोवर यात्रियों को मुफ्त में पहुंचाएंगे घर
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2018 11:50:37 AMनई दिल्ली। भारी बारिश कारण नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रियों को निकालने के लिए सरकार ने विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं इन तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए रेलवे ने भी कई कदम उठाए हैं। रेल मंत्री पीयूष गोयल के निर्देशों पर उत्तर रेलवे की ओर से नेपाल से लखनऊ पहुंचने पर तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए लखनऊ रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां से यात्रियों को उनके घर तक मुफ्त में पहुंचाने के इंतजाम किए गए।
तीर्थ यात्रियों की मदद के लिए बनाई गई हेल्प डेस्क पर उनके लिए मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। तीर्थ यात्रियों के यहां पहुंचने पर उनकी स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। वहीं इनके लिए खाने व पानी का इंतजाम भी किया गया है।