ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2018 2:59:24 PM
प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। चतुर्वेदी को ट्विटर पर नाबालिग बेटी का बलात्कार करने की धमकी मिली थी। जिसके बाद उन्होंने गोरेगांव पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। गृह मंत्रालय ने मामले का संज्ञान लिया था। गृह मंत्रालय के आदेश पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया था। गिरीश के1605 ट्विटर अकाउंट से चतुर्वेदी को धमकी दी थी। ट्विटर से आरोपी शख्स की जानकारी मांगी गई थी। जिसके बाद अहमदाबाद से गोरेगांव पुलिस ने आरोपी गिरीश को गिरफ्तार किया गया है। उसपर पॉक्सो एकट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले, गृह मंत्रालय ने प्रियंका चतुर्वेदी को अभद्र ट्वीट भेजने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। मंत्रालय ने मंगलवार को मुंबई पुलिस से कहा है कि ट्वीट भेजने वाले शख्स की पहचान कर फौरन इस मामले में एफआईआर दर्ज करें। कानून के तहत उस शख्स के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने को कहा गया था। गृह मंत्रालय ने ट्वीटर को भी उस शख्स के एकाउंट के बारे में पूरी जानकारी देने को कहा गया था। 


गौरतलब है कि कांग्रेस की सचिव स्तर की कार्यकर्ता और प्रवक्ता को ट्वीटर ट्रोल में किसी शख्स ने धमकी दी। इतना ही नहीं उस शख्स ने प्रियंका की बेटी को लेकर भी अति अभद्र टिप्पणी की। ट्वीट करने वाले के डीपी की जगह भगवान राम का चित्र है और प्रोफाईल जय श्री राम के नाम से बनी है। प्रियंका ने ट्वीटर पर उसे राम के नाम पर अश्लील बात करने के लिए करारा जवाब दिया। साथ ही मुंबई पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS