ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
बारिश का कहर: कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त-व्यस्त
By Deshwani | Publish Date: 5/7/2018 11:31:34 AM
बारिश का कहर: कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, जनजीवन अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली। देश के लगभग सभी हिस्से में मानसून ने दस्तक दे दिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली एनसीआर में भी हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और कई जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 
 वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ, उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल और पौड़ी में भारी बारिश की आशंका जताई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और गुजरात के नवसारी में पिछले तीन-चार दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश से मुंबई-गोवा हाईवे पर म्हाण के पास भूस्खलन से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। 

पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल में जोरदार बारिश हुई। चंडीगढ़ में 68 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि अमृतसर में 77 मिलीमीटर बारिश हुई। कई घंटे लगातार बरसात की वजह से कल गोल्डन टेम्पल के अंदर करीब आधा फीट पानी भर गया। वहीं शिमला में मंगलवार को बारिश ने 68 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले 24 घंटों के दौरान 118.6 मिलीमीटर यानी करीब 4.66 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं, भारतीय मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नौनीताल और पौड़ी में अगले 4-5 दिन में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा है। 

असम के पांच जिलों धेमाजी, लखीमपुर, बरपेटा, डिब्रूगढ़, करीमगंज में बाढ़ का कहर जारी है। ब्रह्मपुत्र नदी में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। यहां कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 56 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश से 40-50 हजार लोग प्रभावित हुए हैं।
 बिहार के पूर्णिया के बायसी प्रखडं में महानंदा और कनकई नदी अपने उफान पर हैं। सीतामढ़ी और शिवहर जिले मे संभावित बाढ़ को लेकर लोगों मे दहशत का माहौल है। कटिहार में महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसे देखते हुए प्रशासन बाढ़ से निपटने की तैयारी में जुट गया है। 
वहीं गुजरात के नवसारी में बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। यहां पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो समुद्र में उठे साइक्लोनिक दबाव के कारण अगले 48 घंटे दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की आशंका है। यहां हवा की रफ्तार भी बढ़ सकती है। 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS