ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 11:06:40 AM
अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

नई दिल्ली। बिगड़े मौसम के बीच अमरनाथ तीर्थयात्रा के पहले दिन 1007 श्रद्धलुओं ने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। दूसरी तरफ कश्मीर घाटी में गुरुवार रात से हो रही भारी बारिश से सड़कों पर फिसलन के कारण शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमरनाथ गुफा के लिए पारंपरिक मार्ग पहलगाम और नजदीकी मार्ग बालटाल से यात्रा स्थगित कर दी गई है। दोनों ही मार्ग पर किसी भी श्रद्धालु को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। इसके साथ ही गुरुवार की शाम तक जो श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं उन्हें वहीं रोक दिया गया है।

कल सुबह बारिश के बीच आधार शिविर नुनवान (पहलगाम) से मात्र 60 श्रद्धालुओं को छोड़े जाने के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया, जबकि बालटाल से सुबह रोके गए 1316 श्रद्धालुओं के जत्थे को दोपहर 12 बजे मौसम में आंशिक सुधार के बाद पवित्र गुफा की तरफ रवाना किया गया।

हालांकि फिर मौसम बिगड़ने पर कइयों को दोमेल से ही लौटना पड़ा। इससे पहलगाम में चार हजार से ज्यादा और बालटाल में भी करीब ढाई हजार से अधिक श्रद्धालुओं को रोका गया। मौसम के मिजाज को देखते हुए शुक्रवार सुबह पहलगाम व बालटाल से जत्था पवित्र गुफा की ओर भेजने का फैसला लिया जाएगा। इधर, जम्मू में आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से तड़के हल्की बूंदाबांदी के बीच निकला 3434 श्रद्धालु का दूसरा जत्था शाम को बालटाल व पहलगाम पहुंच गया।

मौसम में सुधार के बाद ही अमरनाथ यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना होने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बालटाल मार्ग से 1316 और पहलगाम मार्ग से 60 श्रद्धालु अमरनाथ की यात्रा के लिए तैयार हैं। वहीं गुरुवार को अमरनाथ यात्रा के पहले दिन जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन. एन. वोहरा और महिलाओं एवं साधुओं समेत 1300 श्रद्धालुओं ने स्वनिर्मित हिमशिवलिग के दर्शन किए।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS