राष्ट्रीय
घाटी में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2018 10:55:56 AMनई दिल्ली। घाटी के कुपवाड़ा जिले के जंगलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई मे गोलियां चलाया। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। समीप के शिविरों से अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे और घेराव एवं तलाशी अभियान शुरू कर दिया।