ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
दिल्ली में विकास के लिए पेड़ों की कटाई ‘पागलपन’: राहुल गांधी
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2018 3:22:58 PM
दिल्ली में विकास के लिए पेड़ों की कटाई ‘पागलपन’: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में ‘विकास के लिए पेड़ों की कटाई’ को लेकर आज भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सभी लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। राहुल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सहमति से भाजपा ने पिछले चार वर्षों में ‘विकास’के लिए हजारों पेड़ काट दिए। बच्चे भी जानते हैं कि हमारे अस्तित्व के लिए पेड़ महत्वपूर्ण हैं और इनकी जगह कोई नहीं ले सकता।

 
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस पागलपन (पेड़ों की कटाई) के खिलाफ कांग्रेस का साथ दीजिए और एकजुट होकर खड़े हो जाइए। गौरतलब है कि राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) की कुछ परियोजनाओं के लिए करीब 16,500 पेड़ काटे जाने की योजना थी, लेकिन दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा दी थी। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने एनबीसीसी पर आरोप लगाया है कि अदालत के आदेश का उल्लंघन करते हुये परियोजना स्थल पर अभी भी पेड़ काटे जा रहे हैं। एनबीसीसी ने इससे इंकार किया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS