ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राष्ट्रीय
कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा, पाक प्रायोजित आतंकवाद रोकने में नाकाम रही है मोदी सरकार
By Deshwani | Publish Date: 28/6/2018 11:06:50 AM
कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा, पाक प्रायोजित आतंकवाद रोकने में नाकाम रही है मोदी सरकार

नई दिल्ली। करीब 2 साल पहले पाकिस्तानी सीमा में जाकर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी होने के 12 घंटे बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता रनदीप सिंह सुरजेवाला ने आज सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश के शहीदों के बलिदान का अपमान किया। उनकी शहादत का लज्जाजनक इस्तेमाल किया। यूपीए कार्यकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक हुई है। सरकार ने सेना के साथ भेदभाव किया है। सेना का रेजिमेंट अलाउंस सरकार ने घटाकर आधा कर दिया। सेना की कैंटीन पर भी सरकार ने जीएसटी लगा दी है। बीजेपी सर्जिकल स्ट्राइक की वीरगाथा पर वोट हथियाने की शर्मनाक कोशिश कर रही है। झूठे जुमलों पर देश अब जवाब मांग रहा है।

सुरजेवाला ने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में भी सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि सेना की शहादत पर मोदी का महिमामंडन क्यों किया जा रहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पाक प्रायोजित आतंकवाद रोकने में नाकाम रही है। ये सरकार जय जवान-जय किसान का शोषण कर रही है।

गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो बुधवार शाम को जारी किया गया था। इस दौरान भारतीय सेना ने रॉकेट लॉन्चर, मिसाइलों और छोटे हथियारों से हमला किया था। यह हमला भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना के कैंप हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई के तौर पर किया था। पाकिस्तान की ओर से उरी पर 18 सितंबर 2016 को हमला किया गया। इस घटना के 11वें दिन बाद सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS