राष्ट्रीय
भारी बारिश ने महाराष्ट्र-गुजरात में मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2018 11:27:59 AMनई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 9 इंच बारिश हुई तो वहीं गुजरात के वलसाड में 25 इंच बारिश हुई। आज मुंबई में सुबह 11.34 बजे हाई टाइड आने का खतरा है। लहरें 4.05 मीटर ऊंचाई तक उठ सकती है। वहीं, शाम 5.40 बजे लो टाइड आने का अनुमान है।
कल हुई बारिश से मुंबई में 3 और बाकी महाराष्ट्र में बारिश संबंधी हादसों में 5 लोगों की मौत हो गई। मुंबई एयरपोर्ट के मेन रनवे से फ्लाइट ऑपरेशंस रोकना पड़ा। इस दौरान करीब आधे घंटे विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई।
गुजरात के वलसाड में 30 घंटे में 25 इंच वर्षा हुई है। भारी बारिश की वजह से उमरगांव तहसील के कई स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। आज भी वलसाड, सूरत और आसपास के इलाकों में एनडीआरएफ की टीम तैनात रखी गई है।