ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राष्ट्रीय
मुंबई में भारी बारिश से 3 मरे, जमीन धंसने से मलबे में फंसी 15 कारें
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2018 3:44:55 PM
मुंबई में भारी बारिश से 3 मरे, जमीन धंसने से मलबे में फंसी 15 कारें

मुंबई/अहमदाबाद। मुंबई में दक्षिण पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और भारी बारिश के कारण यहां और नजदीक के ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने आज बताया कि मुंबई और ठाणे में रातभर और आज सुबह तक बारिश होती रही। इससे कई स्थानों पर पानी भर गया जिससे उप नगरीय रेलगाड़ियों की रफ्तार कम हो गई और दफ्तर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा जमीन में धंस गया। 

जमीन धंसने से मलबे के नीचे करीब 15 कारें दबकर क्षतिग्रस्त हो गईं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई।

ठाणे जिले के नगरीय निकाय के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए। कदम ने बताया कि बीते 24 घंटे में जिले में 222.81 मिली बारिश हुई। मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है। उन्होंने बताया कि शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है।  

गुजरात में मानसून के आगे बढ़ने का सिलसिला आज भी जारी है और राज्य के कई स्थानों पर रविवार को बारिश हुई जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान भी कई स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। सूरत, अहमदाबाद, अमरेली, भावनगर, वेरावल, सुरेन्द्रनगर, वडोदरा समेत कई स्थानों पर कल वर्षा हुई। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह तक कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी दी है। उधर, राज्य में उपस्थित एनडीआरएफ की लगभग 10 टीमों को भी एहतियाती तौर पर सतर्क कर दिया गया है।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS