राष्ट्रीय
आज 45वीं बार देशवासियों से मन की बात करेंगे पीएम मोदी
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2018 10:29:51 AMनई दिल्ली। पीएम मोदी आज रेडियो पर एक बार फिर से ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे आल इंडिया रेडियो के सभी नेटवर्कों, एफ एम चैनलों, स्थानीय रेडियो स्टेशनों और सामुदायिक रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन और कुछ निजी टेलीविजन चैनलों पर भी इसका प्रसारण किया जाता है। मन की बात कार्यक्रम का यह 45वां सस्करण है।
इस कार्यक्रम को क्षेत्रीय भाषाओं में इसी दिन शाम आठ बजे पुन: प्रसारण किया जाता है। इस कार्यक्रम की मोबाइल एप्प , ऑल इंडिया रेडियो लाइव पर लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाती है। बता दें कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए हर महीने के आखिरी रविवार को लोगों के साथ विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर बात करते हैं और उनके सुझावों को भी शामिल करते हैं। माना जा रहा है कि इस बार पीएम मानसून पर चर्चा कर सकते हैं।