राष्ट्रीय
राहुल गांधी का जन्मदिन आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
By Deshwani | Publish Date: 19/6/2018 12:07:19 PMनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज 48वां जन्मदिन है, कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में अपने नेता का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी में हैं, 19 जून 1970 को जन्मे राहुल गांधी ने 2004 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। अब वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और पिछले कुछ दिनों में उन्होंने अपनी राजनीति को पूरी तरह से बदला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।
राहुल गांधी ने अब आक्रामक रूप अपनाया है, वह सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हैं और सोशल मीडिया के जरिए भी वार करना नहीं भूलते। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा था, जिसको लेकर राहुल को भी लगातार घेरा जा रहा था।
बीते साल पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने के बाद गुजरात और कर्नाटक चुनाव में जिस तरह पार्टी को उन्होंने लड़ाया और भारतीय जनता पार्टी को कड़ी टक्कर दी उसने कांग्रेस कार्यकर्ता में नई जान फूंकी। गुजरात में भले ही पार्टी को जीत नहीं मिली लेकिन कर्नाटक में बीजेपी को आखिर मात दे ही दी।