राष्ट्रीय
राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस की बैठक संपन्न, लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर भी हुई चर्चा
By Deshwani | Publish Date: 18/6/2018 1:39:49 PMनई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में अपने आवास पर राजनीति पर चर्चा करने के लिए बिहार के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई है। इसके बाद सभी नेताओं को गुजरात भवन बुलाया गया है। पार्टी की ओर से इसे आपस में समरसता बढ़ाने के लिए लंच बताया है लेकिन लंच में बिहार में की राजनीति पर भी चर्चा हो सकती है।
बता दें कि सुबह 10 बजे से बिहार कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक चल रही थी। बैठक के बाद करीब 12 बजे दिन में सभी पदाधिकारियों की राहुल गांधी से वन टू वन मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार वन टू वन बैठक में राहुल गांधी ने पार्टी पदाधिकारियों से बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर राय मशविरा किया। बताया जाता है कि बैठक में लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर भी चर्चा हुई।
दिल्ली बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, दोनों सचिव राजेश लिलौठिया, वीरेंद्र सिंह राठौड़, प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, अशोक राम, अखिलेश सिंह, रंजीता रंजन समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।